भारत सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए NSP Scholarship की शुरुआत कर दी है। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के उन होनहार छात्रों के लिए है, जिनके परिवार की सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये से कम है। आप National Scholarship Portal (scholarships.gov.in) पर जाकर प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। यहाँ सबसे ज़रूरी अपडेट यह है कि अब फॉर्म अप्लाई करने से पहले सभी छात्रों को पोर्टल पर अपना NSP OTR (One Time Registration) जनरेट करना ज़रूरी हो गया है।
इस योजना का सीधा सा मकसद मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की मदद देना है। फॉर्म भरने से लेकर इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन तक का पूरा प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है। एक बार स्कॉलरशिप अप्रूव हो जाए, तो पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है। लेकिन यह ज़रूर ध्यान रखें कि आपका बैंक अकाउंट ‘Aadhaar Seeding’ और ‘NPCI मैपिंग’ के साथ एक्टिव होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो आपका पेमेंट फेल हो सकता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद, आप इसी पोर्टल या PFMS पर जाकर अपना NSP Status भी बहुत आसानी से ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
Overview: NSP Scholarship Portal
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | NSP Scholarship 2026 |
| संचालित द्वारा | भारत सरकार (Government of India) |
| पोर्टल का नाम | National Scholarship Portal (NSP) |
| लाभार्थी | भारत के छात्र (Pre-Matric & Post-Matric) |
| सहायता राशि | कोर्स और स्कीम के अनुसार अलग-अलग |
| आवेदन का माध्यम | Online (OTR Based) |
| पेमेंट मोड | DBT (Aadhaar Seeded Bank Account) |
| Official Website | scholarships.gov.in |
NSP Scholarship Eligibility 2026 (पात्रता शर्तें)
इस पोर्टल पर Pre-Matric (कक्षा 1 से 10) और Post-Matric (11वीं से आगे की पढ़ाई) दोनों के लिए अप्लाई किया जा सकता है। फॉर्म सबमिट करने से पहले आपको नीचे दी गई कुछ ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- नियमित छात्र: स्टूडेंट का भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है। साथ ही, आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (Recognized Institute) के रेगुलर या बोनाफाइड स्टूडेंट होने चाहिए।
- न्यूनतम अंक: आपने अपनी पिछली फाइनल परीक्षा में कम से कम 50% अंक ज़रूर हासिल किए हों। यह नियम फ्रेश और रिन्यूअल दोनों तरह के फॉर्म पर लागू होता है।
- संस्थान का रजिस्ट्रेशन: यह एक बहुत ज़रूरी शर्त है। आप जिस स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उसका NSP पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड और KYC Approved होना ज़रूरी है।
- NPCI मैपिंग: स्कॉलरशिप का पेमेंट बिना किसी दिक्कत के सीधे आपके खाते में आए, इसके लिए आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक और NPCI (Aadhaar Seeding) पर मैप होना ही चाहिए।
- पारिवारिक आय और लिमिट: आपके परिवार की सालाना आय तय लिमिट के अंदर होनी चाहिए। (ध्यान दें: आपका आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या SDO जैसे किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए)।
- अल्पसंख्यक (Minority): अधिकतम 2 लाख रुपये
- SC/ST वर्ग: अधिकतम 2.5 लाख रुपये
NSP Scholarship Important Documents (ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची)
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले, नीचे बताए गए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों (Original Documents) को स्कैन करके अपने पास तैयार रख लें।
अपलोड करने के लिए आपकी सभी स्कैन फाइलें PDF या JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फाइल का साइज़ अधिकतम 200KB तक ही हो और उसमें लिखी जानकारी साफ पढ़ी जा सके। (आप चाहें तो ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए DigiLocker से भी अपने दस्तावेज़ फेच कर सकते हैं। इससे फॉर्म रिजेक्ट होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।)
1. पहचान और बैंक संबंधी दस्तावेज़ (Identity & Bank Details)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर (Photo & Signature): आपका हाल ही का साफ और रंगीन फोटो।
- आधार कार्ड: आपका आधार कार्ड एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक होना ज़रूरी है ताकि e-KYC आसानी से हो सके। (अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप आधार नामांकन पर्ची (Enrollment Slip) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)।
- बैंक पासबुक (Bank Passbook): स्कॉलरशिप का पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे खाते में आता है। इसलिए, आपका बैंक अकाउंट ‘Aadhaar Seeding’ और ‘NPCI मैपिंग’ के साथ एक्टिव होना ही चाहिए। आप UIDAI पोर्टल पर ‘Bank Seeding Status’ चेक करके इसे कन्फर्म कर सकते हैं।
- माइनर अकाउंट (Minor Students): 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट अपने माता-पिता के साथ जॉइंट अकाउंट (Joint Account) की डिटेल्स भी दे सकते हैं।
2. शैक्षणिक दस्तावेज़ (Academic Documents)
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate): इसे आपको कहीं बाहर से नहीं बनवाना है। फॉर्म फाइनल सबमिट करने से ठीक पहले आपको पोर्टल से ही इसका प्रोफार्मा (Proforma) डाउनलोड करना होगा। फिर उसका प्रिंट निकालकर अपने स्कूल या कॉलेज की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर करवाएं, और वापस पोर्टल पर अपलोड कर दें।
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (Previous Year Marksheet): ओरिजिनल स्कैन या स्व-प्रमाणित (Self-Attested) कॉपी।
- वर्तमान स्कूल/कॉलेज की फीस रसीद और नामांकन संख्या: आपकी इस साल की फीस रसीद और कॉलेज का एडमिशन या रोल नंबर (Admission/Enrollment Number)।
3. आय, जाति और अन्य प्रमाण पत्र (Income, Caste & Other Certificates)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): यह किसी सक्षम राजस्व अधिकारी (जैसे- Tehsildar, SDO, या CO) द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए, और वह भी करंट फाइनेंसियल ईयर का।
- अल्पसंख्यक स्व-घोषणा पत्र (Minority Self-Declaration): मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के छात्रों के लिए खुद का साइन किया हुआ कम्युनिटी डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट ज़रूरी है। फॉर्म भरते समय यह आपको पोर्टल पर ही मिल जाएगा।
- जाति और निवास प्रमाण पत्र (Caste & Domicile Certificate): यह केवल तभी ज़रूरी है, जब आपकी चुनी गई स्कॉलरशिप स्कीम (जैसे- SC/ST/OBC Category) की शर्तों में इसे माँगा गया हो।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate): यह सिर्फ PwD (विकलांग) श्रेणी के तहत अप्लाई करने वाले छात्रों के लिए ही ज़रूरी है।
NSP Scholarship 2026 Online Apply Kaise Kare? (Step-by-Step Guide)
NSP Scholarship के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस अब पूरी तरह बदल चुका है। फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाने और बिना किसी गलती के आवेदन करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल (scholarships.gov.in) पर जाकर नीचे दिए गए इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: OTR (One Time Registration) और Face e-KYC पूरा करें
सबसे पहले NSP Portal पर जाएं। नए नियमों के मुताबिक, फॉर्म भरने के लिए OTR जनरेट करना सबसे पहला और ज़रूरी काम है:
- नए छात्र (Fresh Students): अपने आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके नया OTR जनरेट करें।
- पुराने छात्र (Renewal Students): आपको नया रजिस्ट्रेशन बिल्कुल नहीं करना है। अपनी पुरानी एप्लीकेशन आईडी (Application ID) का इस्तेमाल करके ही OTR लिंक करें।
फेस ई-केवाईसी (Face Authentication) पूरा करने के लिए Google Play Store से ‘NSP OTR App’ ज़रूर डाउनलोड कर लें। चेहरा स्कैन करते समय ध्यान रखें कि पीछे का बैकग्राउंड प्लेन हो और आपके चेहरे पर रोशनी अच्छी आ रही हो।
Step 2: पोर्टल पर लॉगिन करें (Applicant Corner)
रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपके मोबाइल नंबर पर OTR नंबर और पासवर्ड आ जाएगा। अब पोर्टल के ‘Applicant Corner’ सेक्शन में जाकर लॉगिन करें। (एक बात का ध्यान रखें—जब आप पहली बार लॉगिन करेंगे, तो सिस्टम सुरक्षा के लिए ‘Default Password’ बदलने और OTP वेरिफिकेशन के लिए कहेगा। यहाँ अपना एक नया और मजबूत पासवर्ड सेट कर लें।)
Step 3: एप्लीकेशन फॉर्म भरें (Auto-Fetch System & Scheme Selection)
लॉगिन करने के बाद ‘Apply for Scholarship’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहाँ अपनी पढ़ाई की डिटेल्स और परिवार की सालाना आमदनी बिल्कुल सही-सही भरें।
- बैंक डिटेल्स: अब आपको बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड खुद से भरने की ज़रूरत नहीं है। सिस्टम आपके आधार से लिंक (NPCI मैप्ड) बैंक खाते को सीधे ऑटो-फेच (Auto-Fetch) कर लेगा।
- योजना का चयन: अपना मूल निवास (State of Domicile) बहुत ध्यान से चुनें। जैसे ही आप अपनी सारी डिटेल्स डालेंगे, पोर्टल आपकी योग्यता के हिसाब से आपको ‘Eligible Schemes’ की लिस्ट दिखा देगा। यहाँ से आपको अपनी सही स्कॉलरशिप स्कीम को सेलेक्ट करना है।
Step 4: डॉक्यूमेंट अपलोड और ‘बोनाफाइड’ सत्यापन
अब माँगे गए सभी दस्तावेज़ PDF या JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें, जिनका साइज़ अधिकतम 200KB होना चाहिए।
- बोनाफाइड (Bonafide): पोर्टल से ही इसका प्रोफार्मा डाउनलोड करें, उस पर अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल की मुहर व सिग्नेचर करवाएं और फिर वापस अपलोड कर दें। (नोट: अगर आपकी स्कॉलरशिप का अमाउंट 50,000 रुपये से कम है, तो पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड करना ज़रूरी नहीं है, आपको बस अपने कॉलेज में इनकी हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।)
Step 5: फाइनल सबमिट और भौतिक सत्यापन (Physical Verification)
फॉर्म को ‘Final Submit’ करने से पहले ‘Preview’ पर क्लिक करके अपनी सारी जानकारी एक बार ज़रूर दोबारा चेक कर लें। सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट (Printout) निकालें। अब इस प्रिंटआउट को अपने सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी के साथ अपने स्कूल या कॉलेज के इंस्टिट्यूट नोडल अधिकारी (Institute Nodal Officer) के पास फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए जमा कर दें।
NSP Scholarship Status Check : एप्लीकेशन और पेमेंट का स्टेटस कैसे देखें?
फॉर्म सबमिट करने के बाद, यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपका आवेदन (Application) वेरिफिकेशन के किस लेवल पर पहुँचा है और स्कॉलरशिप का पैसा आपके बैंक खाते में कब तक आएगा।
अपना स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए दो सबसे सटीक तरीकों (NSP Portal और PFMS) का इस्तेमाल कर सकते हैं:
तरीका 1: NSP पोर्टल के ज़रिए (Application Verification Status)
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म स्कूल या नोडल अधिकारी की तरफ से सत्यापित (Verified) हुआ है या नहीं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले NSP पोर्टल (scholarships.gov.in) पर जाएं।
- लॉगिन (Login): होमपेज पर दिए गए ‘Applicant Corner’ में जाएं। अपने शैक्षणिक वर्ष (Academic Year 2026) को सेलेक्ट करके ‘Fresh/Renewal Login’ पर क्लिक करें।
- डिटेल्स दर्ज करें: यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर (Application ID), पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। (अगर ‘Invalid Login’ बता रहा हो, तो आप ‘Forgot Password’ वाले ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं)।
- स्टेटस चेक: लॉगिन करते ही डैशबोर्ड पर सबसे ऊपर आपको अपना ‘Application Status’ दिख जाएगा (जैसे- Application under process for verification at Institute Level)।
सत्यापन का क्रम (Verification Flow):
आपका फॉर्म कुछ इस क्रम में आगे बढ़ता है:
Institute ➔ District/State Nodal Officer (DNO/SNO) ➔ मेरिट सूची (Merit List) ➔ टोकन नंबर (Token Number Generated) ➔ भुगतान के लिए PFMS भेजा गया (Sent to PFMS for Payment).
तरीका 2: PFMS पोर्टल के ज़रिए (Bank Payment Status)
जब NSP पोर्टल पर आपका स्टेटस “Sent to PFMS for Payment” दिखाने लगे, तब आप सीधे अपने बैंक पेमेंट को ट्रैक कर सकते हैं:
- PFMS वेबसाइट पर जाएं: PFMS की आधिकारिक वेबसाइट (pfms.nic.in) खोलें और होमपेज पर दिए गए ‘Track NSP Payments’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- बैंक चुनें: यहाँ अपने बैंक के नाम के शुरुआती कुछ अक्षर टाइप करें और ड्रॉपडाउन लिस्ट (Auto-suggest Dropdown) से अपने बैंक का सही नाम सेलेक्ट करें।
- सर्च करें: अब अपना बैंक अकाउंट नंबर या ‘Application ID’ और कैप्चा कोड डालकर ‘Search’ पर क्लिक करें।
- भुगतान की स्थिति: यहाँ आपको अपने पेमेंट का करंट स्टेटस जैसे ‘Under Processing with Bank’ या ‘Success’ (सफल) लिखा हुआ दिखाई दे जाएगा।
NSP Scholarship 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ और शेड्यूल)
नीचे दी गई समय-सीमा (Deadlines) शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए संभावित (Tentative) हैं। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी होते ही इस शेड्यूल को यहाँ तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा:
| स्कॉलरशिप इवेंट (Event) | संभावित तिथियां (Expected Schedule 2026-27) |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू (Fresh & Renewal Registration) | जुलाई 2026 (प्रथम सप्ताह) |
| NSP Scholarship Last Date (Pre-Matric) | अक्टूबर 2026 (अंतिम सप्ताह) |
| NSP Scholarship Last Date (Post-Matric) | नवंबर 2026 (अंतिम सप्ताह) |
| छात्र बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (Biometric Authentication) | नवंबर – दिसंबर 2026 |
| इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि (INO Level) | दिसंबर 2026 |
| DNO / SNO / MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि | जनवरी 2027 |
| त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि (Defective Form Correction Window) | जनवरी 2027 |
| स्कॉलरशिप का पैसा खाते में आने की तिथि (Payment Disbursement) | मार्च – अप्रैल 2027 |
Important Links
| लिंक का नाम | सीधा लिंक |
| NSP Official Website | scholarships.gov.in |
| New OTR Registration | Click Here |
| Login to Apply / Status | Click Here |
| NPCI / Aadhaar Seeding Check | Check NPCI Status |
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. NSP Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: भारत का कोई भी ऐसा छात्र जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में रेगुलर पढ़ाई कर रहा है, और सरकार द्वारा तय की गई आय (Income) और मेरिट की शर्तों को पूरा करता है, वह इसके लिए अप्लाई कर सकता है।
Q2. NSP Scholarship Portal की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans: स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने और अपने आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in है।
Q3. nsp scholarship last date 2026 क्या है?
Ans: आमतौर पर अलग-अलग स्कीम्स के लिए आवेदन अक्टूबर और नवंबर महीने में बंद हो जाते हैं। हर योजना की लास्ट डेट अलग-अलग होती है, इसलिए सही तारीख जानने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल पोर्टल चेक करते रहें।
Q4. मुझे स्कॉलरशिप का पैसा कैसे मिलेगा?
Ans: स्कॉलरशिप की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे आपके उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जो आपके आधार कार्ड से लिंक और एक्टिव होगा।
Q5. क्या मैं मोबाइल से NSP फॉर्म भर सकता हूँ?
Ans: हाँ, बिल्कुल। आप National Scholarship Portal के आधिकारिक मोबाइल ऐप (NSP App) को डाउनलोड करके या अपने मोबाइल ब्राउज़र की मदद से बहुत आसानी से रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने का काम पूरा कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
NSP Scholarship उन सभी होनहार छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जिन्हें पैसों की तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ जाती है। National Scholarship Portal के ज़रिए अब अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन, आसान और पारदर्शी हो गया है।
हमारी सलाह यही है कि आप लास्ट डेट या पोर्टल का सर्वर डाउन होने का इंतज़ार बिल्कुल न करें। आज ही अपने सारे ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार करें, अपने बैंक खाते की NPCI/DBT मैपिंग एक्टिव करवा लें, और NSP Scholarship Last Date से पहले अपना फॉर्म ज़रूर सबमिट कर दें। एक बार फॉर्म सबमिट हो जाए, तो अपने पेमेंट या वेरिफिकेशन अपडेट के लिए समय-समय पर पोर्टल पर लॉगिन करके अपना स्टेटस चेक करते रहें।
1 thought on “NSP Scholarship 2026: Online Apply, Last Date, Eligibility & Status Check”